Posts

Uttar Pradesh in News

नई दिल्ली !!   इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन लाल निशान के नीचे बंद होने के बाद शेयर बाजार ने मंगलवार को बढ़त के साथ शुरुआत की. वैश्व‍िक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के चलते बाजार ने इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बढ़त के साथ शुरुआत की. PSU बैंकों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली ! सुबह सेंसेक्स ने 139 अंक बढ़कर 33,914 के स्तर पर शुरुआत की. वहीं, निफ्टी ने 13 अंक की मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की और यह 10,391 के स्तर पर खुला. सोमवार की तरह ही मंगलवार को PSU बैंकों के शेयरों में गिरावट देखने को म‍िल रही है. हालांकि बढ़त के साथ शुरुआत करने के बाद शेयर बाजार नीचे आना शुरू हो गया है. अभी (9.34AM) पर सेंसेक्स जहां  62.35 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी में भी बढ़त कम हो गई है. यह 8.15 अंक गिरकर 10,386.55 के स्तर पर है. शुरुआती कारोबार में भारतीएयरटेल , टाटा स्टील और TCS के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है. हालांकि PSU बैंकों के शेयरों के साथ ही कोटकबैंक के शेयरों में भी  गिरावट नजर आ रही है् PNB घोटाले का असर शेयर बाजा...

Uttrakhand in News

मुंबई !! पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस ब्रांच में हुए महाघोटाले में नीरव मोदी ग्रुप के साथ मिलीभगत के मामले में बैंक के 3 बड़े अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई की ब्रैंडी हाउस ब्रांच में मिली सबूतों से भरी 46 फाइल और 10 कंप्यूटर समेत कई दस्तावेज. CBI ने इन तीनों अधिकारियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ काफी दस्तावेज भी बरामद किए हैं. फोरेक्स विभाग के हेड चीफ मैनेजर बेचू तिवारी के अलावा यशवंत जोशी और प्रफुल्ल सावंत को गिरफ्तार किया गया है. पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुल शेट्टी को घोटाले का कहा जा रहा है मास्टरमाइंड ! बैंक में बेचू तिवारी की जिम्मेदारी थी कि वह गोकुल नाथ शेट्टी और उनके मैनेजर के कामकाज के तरीकों पर नजर रखें, जिनका काम सिस्टम से आते स्विफ्ट संदेशों पर नजर रखना था. उनके पास गोकुल नाथ शेट्टी के काम की सारी जानकारी रहती थी. पूर्व डिप्टी मैनेजर गोकुल शेट्टी को इस घोटाले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. फोरेक्स विभाग में स्केल टू मैनेजर यशवंत जोशी पर भी यही जिम्मेदारी थी कि वह गोकुल नाथ शेट्टी और उनके मैनेजर के कामकाज के तरीकों ...

News Hindi

02 फरवरी 2018, नई दिल्ली !! वेस्ट दिल्ली के ख्याला थाना इलाके में बीती रात एक युवक की सरेआम गला काटकर ह्त्या कर दी गई। हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग बताई जा रही है। चार हत्यारों ने चाकुओं से युवक पर हमला किया। एक आरोपी को लोगों ने भागते समय पकड़ लिया, जबकि तीन भाग गए। इस घटना में लड़की के बयान से नया मोड़ आ गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने कहा है कि जिस लड़के की हत्या की गई, वह उससे शादी करने जा रही थी। उसने अपने घरवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए अपनी जान को भी खतरा बताया है। अंकित रघुवीर नगर के आरजी फ्लैट में रहता था। गुरुवार रात 8 बजे के करीब वह स्कूटी से कहीं जा रहा था। चार युवकों ने उस पर हमला कर दिया और चाकुओं से उसका गला काट दिया। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।  घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या के पीछे अंकित का एक लड़की से प्रेम करना बताया जा रहा है। इसकी पुष्टि खुद लड़की ने की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को अंकित ने उसे बुलाया था कि अब हम शादी कर लेंगे। लड़की के अनुसार, इसी से नाराज उ...

Latest Hindi News

02 फरवरी 2018, लखनऊ !! उत्तर प्रदेश के DG होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला ने राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया है. गुरुवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बकायदा कई राम भक्तों के साथ जल्द राम मंदिर बनाने की शपथ ली. वीडियो सामने आते ही कांग्रेस ने DG होमगार्ड पर कार्रवाई की मांग की. वहीं, वकील केटीएस तुलसी ने कहा कि मामला कोर्ट में लंबित है, ऐसे में कैसे DG पब्लिक स्टेटमेंट दे सकते हैं. CM योगी ने DG होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला को जवाब तलब किया ! हालांकि, मामला बढ़ता देख उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने DG होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला को जवाब तलब किया. साथ ही फोन कर उनसे सफाई भी मांगी. इसके बाद DG होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला ने सरकार को सफाई में कहा है कि उन्हें पहले से ऐसे किसी शपथ की जानकारी नहीं थी, वो सिर्फ सेमिनार में हिस्सा लेने गए थे. वहां उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया, न ही कोई आपत्तिजनक बातें कहीं. मुस्लिम नेताओं ने भी ली राम मंदिर बनाने की शपथ ! लखनऊ विश्वविद्यालय में राम मंदिर पर एक सेमिनार में शामिल होते हुए मुस्लिम ...

Moradabad News

02 फरवरी 2018,   नई दिल्ली !!   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आधी जनसंख्या को स्वास्थ्य बीमा देने की योजना पर प्रति वर्ष लगभग 11 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस खर्च का बोझ केन्द्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों के खजाने पर भी पड़ेगा. केन्द्रीय बजट 2018 में वित्त मंत्री द्वारा ऐलान किए गए नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम 'आयुष्मान भारत', जिसे केन्द्र सरकार 'मोदीकेयर' की संज्ञा भी दे रही है, का लाभ 10 करोड़ परिवारों को मिलेगा जिसमें लगभग देश की आधी जनसंख्या शामिल रहेगी. 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस ! केन्द्र सरकार के ऐलान के मुताबिक लगभग 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस दिया जाएगा और इसके लिए केन्द्र सरकार को प्रति वर्ष 1.72 डॉलर (11 हजार करोड़ रुपये) का बोझ सरकारी खजाने पर डालना होगा. नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि इस स्कीम के लिए केन्द्र सरकार के खाते से लगभग 5500-6000 करोड़ रुपये खर्च होंगे.   केन्द्रीय बजट में सरकार ने इस स्कीम के लिए केन्द्र के खजाने से 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इस र...

Delhi News

02 फरवरी 2018,  नई दिल्ली !! बजट में इक्विटी पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स लगाए जाने से बाजार का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है. इसके चलते शेयर बाजार महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. शु्क्रवार को शेयर बाजार में बिकवाली बढ़ने से शेयर बाजार काफी ज्यादा टूट गया है. फिलहाल सेंसेक्स जहां 832 अंक टूटकर धड़ाम हुआ है. वहीं, निफ्टी भी 246 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. हफ्ते के आख‍िरी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट ! इस कारोबारी हफ्ते के आख‍िरी दिन शेयर बाजार ने भारी गिरावट के साथ शुरुआत की है. शुक्रवार को सेंसेक्स 300 अंक गिरकर खुला. वहीं, निफ्टी भी 10950 के स्तर के नीचे आ गया है. बजट में लॉन्ग टर्म कैैपिटल गेन्स पर टैक्स लगने से निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है. इसकी वजह से बाजार में बिकवाली बढ़ गई है. सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट का असर दिख रहा है. जनवरी महीने में लगातार 11000 के पार रहने के बाद निफ्टी पहली बार इस स्तर से नीचे आया है. सेंसेक्स भी 36000 के नीचे आ गया है. लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स लगाए जाने से सेंटीमेंट हुआ कमजोर ! शेयर...

Ghaziabad News

02 फरवरी 2018, बेंगलुरु !! यह कहानी है बेंगलुरु के एक आम शख्स की, जो अकाउंट से 51 रुपये बैंक द्वारा काट लिए जाने पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खिलाफ चार साल तक कानूनी जंग लड़ता रहा और आखिरकार जीत कर ही दम लिया। दरअसल, SBI ने बिना कोई आवेदन प्राप्त किए ही चेकबुक सईद इशरतहुल्ला हुसनैनी के घर पर भेज दिया था और वहां से चेकबुक वापस आ जाने पर पेनल्टी के तौर पर 51 रुपये उसके अकाउंट से काट लिए। बैंक के इस रवैये ने सईद को आहत कर दिया और वह अदालत पहुंच गए अब इस मामले में बेंगलुरु जिला शहरी उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम ने एसबीआई को ग्राहक के पैसे वापस करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही फोरम ने बैंक को सर्विस में लापरवाही के लिए 5000 रुपये और केस की लागत के लिए 4000 रुपये जुर्माना ग्राहक को सौंपने का आदेश भी दिया।  बैंक की लापरवाही ! दरअसल, बेंगलुरु के KHB रोड निवासी सईद इशरतहुल्ला हुसनैनी SBIके सेविंग अकाउंट होल्डर हैं। 23 सितंबर 2014 को उन्होंने अपने अकाउंट से 20 हजार रुपये ट्विंकल पब्लिक स्कूल को ट्रांसफर किए। इसके लिए उन्होंने बैंक में चेक लगाया लेकिन कोर बैंकिंग सुवि...