नई दिल्ली !! BJP का केंद्रीय कार्यालय अशोक रोड से DDU मार्ग पर शिफ्ट होने के बाद ट्रैफिक पुलिस की टेंशन बढ़ गई है। अगले साल लोकसभा चुनाव भी हैं, ऐसे में BJP दफ्तर के यहां आने से DDU मार्ग पर VVIP मूवमेंट भी काफी बढ़ जाएगा। इसके चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों को काफी दिक्कत पेश होने वाली है। ट्रैफिक पुलिस ने DDA के तहत काम करने वाली एक्सपर्ट बॉडी यूटीपैक (यूनिफाइड ट्रैफिक ऐंड ट्रांसपॉर्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर - प्लैनिंग ऐंड इंजिनियरिंग - सेंटर) को चिट्ठी लिखकर सुझाव मांगे हैं कि DDU मार्ग पर बढ़ने वाले कंजेशन को कैसे कम किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस को मंडी हाउस, ITO, तिलक मार्ग पर VIP रूट लगाना पड़ेगा ! ट्रैफिक पुलिस को मंडी हाउस, ITO, तिलक मार्ग जैसे प्रमुख इलाकों में VIP रूट भी लगाना पड़ेगा, जिसका आम ट्रैफिक पर बहुत असर पड़ेगा। BJP दफ्तर के अलावा कई और नए सरकारी दफ्तर भी इसी रोड पर शिफ्ट होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी का ऑफिस पहले से इसी रोड पर है। ऐसे में आने वाले समय में DDU मार्ग पर ट्रैफिक बढ़ने की आशंका को भ...
Comments
Post a Comment