Moradabad in News
कोलकाता !! पश्चिम बंगाल में अपने पैर मजबूत करने में लगी BJP को सोमवार रात को पार्टी के भीतर ही विरोध देखना पड़ा. पार्टी की सांसद और पश्चिम बंगाल में BJP लीडर रूपा गांगुली ने पार्टी के राज्य प्रभारी दिलीप घोष पर अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं. पूर्व अभिनेत्री रूपा गांगुली ने सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे यह ट्वीट किए. उन्होंने कहा है कि दिलीप घोष ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर बेइज्जत किया. रूपा ने आगे कहा है कि वह PM मोदी और BJP अध्यक्ष अमित शाह से तो संपर्क कर सकती हैं, लेकिन दिलीप घोष से संपर्क करना मुश्किल हो गया है. PM और BJP अध्यक्ष से संपर्क करना काफी आसान दिलीप घोष ! रूपा गांगुली ने कहा है कि PM और BJP अध्यक्ष से संपर्क करना काफी आसान है, लेकिन दिलीप घोष के मामले में ऐसा नहीं है. रूपा ने कहा है कि राज्य के पार्टी प्रभारी दिलीप घोष के मीडिया प्रभारी ने उनकी घोष तक पहुंच को रोक दिया है. रूपा ने एक ट्वीट में दिलीप घोष को टैग करके लिखा, 'मंगलवार सुबह अपने मीडिया प्रभारी से मुझसे संपर्क करने को कहें. पार्टी की कोर कमेटी के ग्रुप पर कोई भी किसी मैसेज क...

Comments
Post a Comment